समाचार | 11.03.2010 | 02:00 UTC
फ़लीस्तीन इस्राएल से बात नहीं करेगाः अरब लीग
अरब लीग प्रमुख अम्र मूसा ने कहा है कि फ़लिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास इस्राएल के साथ कभी भी सीधी बात नहीं करेंगे. पश्चिम तट पर इस्राएली बस्तियों के निर्माण के एलान के बाद अब्बास ने यह फैसला लिया है. मूसा ने कहा, "फलिस्तीनी राष्ट्रपति बातचीत नहीं करेंगे..इन हालात में फ़लीस्तीनी पक्ष बातचीत के लिए तैयार नहीं है."











