DW-World: खोज का दायरा बढ़ाएं
कीवर्ड और संबंधित शब्द
इस श्रेणी में खोजेंRubrik>सभी श्रेणियां>>श्रेणी >>>समाचार>>>ख़ास ख़बर >>>खेल खिलाड़ी >>>सरोकार >>>खोज >>>रंग तरंग >>>हम और आप>>जर्मनी को जानिए>>>जर्मनी के झरोखे>>जर्मन पाठमाला>>>जर्मन सीखिये>>>>Deutsch - warum nicht?>>>>Wieso nicht?>>>>Marktplatz>>>जर्मन सिखाना>>>>Deutsch - warum nicht?>>>>Wieso nicht?>>>जर्मन XXL>>DW-RADIO>>>हिन्दी कार्यक्रम सुनिए >>>हमारा पता >>DW-TV>>>Program>>हमारी आपकी बात>>>Podcast>>>Mobile>>>RSS
तारीख़.....तक.....से
समन के बाद मोदी के इस्तीफ़े की मांग
गुजरात दंगों का जिन्न फिर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने आ खड़ा हुआ है. विशेष जांच टीम ने उन्हें 21 मार्च को पूछताछ के लिए हाज़िर होने का समन जारी किया है. कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी का इस्तीफ़ा मांगा.
नरेंद्र मोदी को समन जारी
गुजरात दंगों के सिलसिले में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को समन जारी किया गया है और उन्हें 21 मार्च को अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनी विशेष जांच दल ने मोदी को समन जारी किया.
सभी पार्टियों से मशविरे के बाद पेश होगा बिल
महिला आरक्षण विधेयक पर लगातार विरोध झेल रही यूपीए सरकार ने आख़िरकार सभी पार्टियों से राय मशविरा करने का फ़ैसला किया है. सरकार ने कहा कि लोकसभा में यह बिल तभी पेश होगा, जब सभी पार्टियों से बातचीत हो जाएगी.
खिलाड़ियों पर पाबंदी से अकरम सन्न
पाकिस्तान के सबसे सीनियर खिलाड़ियों पर लगी पाबंदी से वहां के महान पूर्व तेज़ गेंदबाज़ वसीम अकरम सन्न हैं. अकरम ने कहा कि इससे पाकिस्तान बोर्ड की खिल्ली उड़ रही है और इस पर दोबारा विचार किया जाना चाहिए.
"सिर्फ़ सचिन ही लगा सकते थे डबल सेंचुरी"
सिर्फ़ सचिन तेंदुलकर की वनडे मैचों में डबल सेंचुरी बना सकते थे. यह कहना है ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट एडम गिलक्रिस्ट का, जो मानते हैं कि यह उपलब्धि बताती है कि क्यों सचिन लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जमे हैं.
आईपीएल वन का जादू दोहराने की कोशिश
ट्वेन्टी 20 क्रिकेट का डेढ़ महीने का रंगारंग कार्यक्रम कल से शुरू हो रहा है और आईपीएल पहली बार का जादू दोहराने की कोशिश करेगा. सुरक्षा कारणों से पिछली बार का आईपीएल भारत से बाहर दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था.
तालिबान से बात करने को तैयार अफ़ग़ानिस्तान
अफ़ग़ान राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने कहा है कि उनकी सरकार तालिबान प्रमुख मुल्लाह उमर से बात करेगी. लेकिन उन्होंने पश्चिमी देशों पर आरोप लगाया कि वे इस मुद्दे पर सहयोग नहीं कर रहे हैं. करज़ई आज पाकिस्तान के दौरे पर गए हैं.
गूगल और चीन में संकट पर बातचीत
इंटरनेट की सबसे बड़ी कंपनी गूगल चीन के साथ जारी अपने गतिरोध पर बातचीत कर रही है और इसके बाद ही तय होगा कि भविष्य में गूगल चीन में पांव जमाए रखेगी या नहीं. सेंसरशिप और पाबंदियों के बीच गूगल ने चीन छोड़ने की बात कही थी.
पुतिन दो दिन की भारत यात्रा पर
रूस के प्रधानमंत्री व्लादीमीर पुतिन दो दिन की भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंच रहे हैं. माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच 10 अरब डॉलर के समझौतों पर सहमति हो सकती है. रक्षा और परमाणु मुद्दे पर सहयोग पर चर्चा होने की उम्मीद.
अमेरिका में भारतीय वैज्ञानिक को सम्मान
भारतीय मूल के अमेरिकी प्रोफ़ेसर मनोरंजन 'मानो' मिश्रा को अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ नेवाडा, रेनो ने सम्मानित किया है. नवीनीकृत ऊर्जा में मिश्रा के शोध के लिए उन्हें 'रीजेंट्स रिसर्चर अवार्ड' दिया गया है.
पवन ऊर्जा में एशिया की बड़ी छलांग
अनुमान है कि इस साल पवन ऊर्जा से बनने वाली बिजली 190,000 मेगा वॉट तक पहुंच जाएगी, जबकि दस साल पहले यह सिर्फ़ 20,000 मेगावॉट थी. इस बढ़ते उत्पादन की वजह इस क्षेत्र में एशिया की प्रगति है.
दिमाग़ के लिए भी पेसमेकर
जिनका दिल कमज़ोर होता है, अनियमित धड़कता है या शरीर में ख़ून को ठीक से पंप नहीं कर पाता, उन्हें पेसमेकर लगाया जाता है. एक ऐसा ही पेसमेकर उन लोगों के दिमाग़ के लिए बना है, जिनके हाथ पैर ठीक से काम नहीं करते.
सार्कोज़ी की वफ़ादारी पर ब्रूनी को भरोसा
फ्रांस के राष्ट्रपति निकोला सार्कोज़ी की पत्नी कार्ला ब्रूनी सार्कोज़ी को इस बात का भरोसा है कि उनके पति उनसे बेवफ़ाई नहीं कर सकते हैं. ब्रूनी अपनी प्रेम कथा को परियों की कहानी जैसा बताती हैं.
प्राग की सैर करेंगे खिलौने!
क्या आपने कभी अपने पसंदीदा टैडी बेयर या गुड़िया को एक यात्रा पर भेजने की सोची है. चेक रिपब्लिक की राजधानी प्राग में एक ऐसी कंपनी है जो कुछ फ़ीस लेकर आपके प्यारे टैडी या गुड़िया को ख़ूबसूरत शहर घुमा लाएगी.
डॉल्फ़िन के दर्द की सच्चाईः द कोव
कभी परंपरा, कभी ज़रूरत तो कभी मनोरंजन के नाम पर इंसान ने हमेशा ही प्रकृति से मनमाना व्यवहार किया है.'द कोव' नामक डॉक्युमेंट्री हमें एक ऐसे ही जघन्य और क्रूर बरताव के बारे में बताती है.
हमें लिखें
Download Hindi Font
कार्ला ब्रूनी का भरोसा फ़्रांसीसी राष्ट्रपति सार्कोज़ी की पत्नी ब्रूनी का भरोसा, पूरी तरह वफ़ादार हैं उनके पति.
01:30-02:00 UTC
15:00-15:30 UTC
जीतिए शानदार इनाम
हवा में पहेली
सपनों का सौदागर
फ़ेसबुक पर डॉयचे वेले
अंग्रेज़ी
उर्दू
बांग्ला
हमारे कार्यक्रम
Hindi via RSS